मलयालम अभिनेता संतोष नायर को उनके त्रिशूर स्थित आवास पर फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Kerala: Film personalities and fans pay tribute to Malayalam actor Santosh Nair at his Thrissur residence.

Kerala: केरल में मंगलवार 5 मई को तड़के पत्तनमथिट्टा जिले के एनाथु में एक सड़क दुर्घटना में मलयालम अभिनेता संतोष नायर की मृत्यु हो गई। उनके निधन के एक दिन बाद, त्रिशूर स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए। कई फिल्म और टीवी कलाकारों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। ये दुर्घटना सुबह लगभग 6:30 बजे हुई। नायर जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वो एक लॉरी से टकरा गई, जिससे वे और उनकी पत्नी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि नायर की छाती वाहन के स्टीयरिंग व्हील से टकराने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी की पसलियां टूट गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। नायर ने 1982 में फिल्म ‘इथु नंगलुडे कथा’ से सिनेमा जगत में कदम रखा था और 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें उन्होंने नायक, खलनायक और सहायक किरदारों सहित कई तरह की भूमिकाएं निभाईं। उनकी हालिया फिल्म ‘मोहिनीअट्टम’ वर्तमान में सिनेमाघरों में चल रही है। सुपरस्टार मोहनलाल और अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Read Also: अहमदाबाद करेगा IPL फाइनल की मेजबानी, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे प्लेऑफ मैच

फेसबुक पोस्ट में मोहनलाल ने नायर को अपना कॉलेज का साथी और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने नायर को एक मिलनसार व्यक्तित्व बताया, जिससे सभी प्यार करते थे। मोहनलाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “संतोष कॉलेज में मेरे जूनियर थे। उन दिनों से ही वे न केवल मेरे अच्छे दोस्त थे, बल्कि मेरे भाई जैसे थे। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है।” केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भी कहा कि नायर उनके जीवन में हमेशा मौजूद रहने वाले भाई जैसे थे और उनके निधन से गहरा सदमा लगा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *