Haryana: हरियाणा में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच फर्जी मतदान और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक चिरंजीव राव वार्ड नंबर 12 की सप्लीमेंट्री लिस्ट लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए बड़े स्तर पर “वोट चोरी” की जा रही है। चिरंजीव राव ने सप्लीमेंट्री लिस्ट पेश करते हुए दिखाया कि केवल वार्ड नंबर 12 में ही 343 नए वोट जोड़े गए हैं, जिनमें भारी अनियमितताएं हैं।Haryana:
कई मतदाताओं के मकान नंबर ‘0’ (जीरो) या ‘1’ दर्ज हैं।डाटा में भारी विसंगति है; उदाहरण के तौर पर एक वोटर का नाम जितेंद्र है, पिता का नाम भी जितेंद्र है, लेकिन फोटो किसी महिला की लगी हुई है।राव ने अन्य प्रत्याशियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड की सप्लीमेंट्री लिस्ट चेक करें, क्योंकि यह एक बड़ा चुनावी षड्यंत्र हो सकता है।चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी जो ‘वोट चोरी’ की बात देश भर में कह रहे हैं, रेवाड़ी की यह लिस्ट उसका सबसे बड़ा जीता-जागता सबूत है। भाजपा की शह के बिना इतनी बड़ी धांधली संभव नहीं है।Haryana:
फर्जी वोटों के अलावा, चिरंजीव राव ने भाजपा के दिग्गज नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल रेवाड़ी आए मंत्री विपुल गोयल जनता को डराने का काम कर रहे हैं।राव ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विपुल गोयल जैसे नेता खुले मंच से कह रहे हैं कि यदि कोई निर्दलीय या कांग्रेस प्रत्याशी जीतता है, तो ग्रांट नहीं दी जाएगी और काम रोक दिए जाएंगे।Ha ryana:
राव ने इसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल सत्ता के घमंड में लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं।इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बात की पड़ताल करेगा कि क्या यह केवल ‘क्लेरिकल मिस्टेक’ (लिपिकीय त्रुटि) है या जानबूझकर की गई गड़बड़ी। डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि बीएलओ (BLO) की ओर से कोई लापरवाही या मिलीभगत पाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।Haryana:
