Bollywood : बेटे के पहले जन्मदिन के अगले दिन कपल ने शेयर की पहली साफ तस्वीर, ‘Our brightest Diwali yet’ कैप्शन के साथ फैंस को दिया खास सरप्राइज
News Desk : कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के मौके पर फैंस को बेहद खास सरप्राइज दिया है। कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान कौशल का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर विहान के साथ फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें तीनों बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विहान अपने मम्मी-पापा के बीच खड़ा होकर कैमरे की तरफ मुस्कुराता दिखाई दे रहा है। कटरीना और विक्की ने बेटे को दोनों तरफ से थामा हुआ है और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। खास बात यह है कि यह तस्वीर विहान के पहले जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। विहान ने 7 नवंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाया था।Bollywood
Read Also: Bihar : 4 लाख मेहमानों की दावत, घुड़दौड़ में थार SUV का इनाम… बेटी की शादी को यूं यादगार बनाएंगे अनंत सिंह
फैमिली फोटो में तीनों का लुक भी खूब चर्चा में है। कटरीना ने पीले रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना है, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही है। वहीं विक्की कौशल आइवरी-क्रीम रंग के कुर्ते और पायजामे में नजर आए, जिस पर गोल्डन वर्क उनके लुक को फेस्टिव टच दे रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान नन्हे विहान ने खींचा। उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहना और उसके साथ पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी। यानी मम्मी कटरीना के पीले आउटफिट और पापा विक्की के क्रीम-गोल्डन लुक के साथ विहान ने भी शानदार कलर कोऑर्डिनेशन किया। तस्वीर में वह हाथ उठाकर मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रहे हैं।Bollywood
Read Also: Stock Market : 9 साल बाद दिवाली पर टूटा रिकॉर्ड, मुहूर्त ट्रेडिंग में गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
कटरीना और विक्की ने तस्वीर के साथ लिखा, “Our brightest Diwali yet… Wishing everyone love, light and happiness.” पोस्ट के साथ दोनों ने अपने नाम के साथ विहान का नाम भी लिखा। कपल ने नवंबर 2025 में बेटे के जन्म की जानकारी दी थी और जनवरी 2026 में उसका नाम विहान कौशल बताया था। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों ने उसकी प्राइवेसी का खास ध्यान रखा और अब दिवाली के मौके पर पहली बार उसका चेहरा दिखाया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही फैंस के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी खुशी जाहिर की। अनन्या पांडे, सोनम कपूर और कियारा आडवाणी समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट किए। विहान की पहली झलक ने इस दिवाली को कटरीना और विक्की के लिए वाकई खास बना दिया है।Bollywood
View this post on Instagram
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBollywood

