Tamil Nadu: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने जा रहे सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगें । सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं। विजय रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई दी और कहा कि राज्य बदलाव और आशा की उम्मीद कर रहा है।Tamil Nadu
Read Also-संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की
टैगोर ने कहा, “लोग सामाजिक न्याय, समानता, विकास और मानवीय शासन पर आधारित समावेशी तमिलनाडु की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि विजय के नेतृत्व में एक जन-केंद्रित, पारदर्शी, सुशासित प्रशासन स्थापित किया जाएगा। वह लोगों की समस्या को अच्छी तरह से समझते हैं और उन्हें हल करने की पूरी कोशिश करेंगे। वह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाना चाहते हैं, जहां हिंदु- मुस्लिम ना किया जाए। इसलिए लोगों ने उन्हें भारी मतों से जिताया है।Tamil Nadu
