संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की

Gurudev Rabindranath Tagore
संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव  उत्पल कुमार सिंह ने भी गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read also-  नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास की संभावना से इनकार किया, कहा- पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे

भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी रचनाओं ने भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई और उनकी दो महत्वपूर्ण रचनाएँ, ‘जन गण मन’ और ‘आमार सोनार बांग्ला’ क्रमशः भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान हैं।

Read also- किडनी फेल्योर मामला-दो डॉक्टर समेत 4 के खिलाफ एक्शन, एक डॉक्टर की सेवाएं बर्खास्त

संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में स्थापित गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर का चित्र अतुल बोस ने बनाया था और इसका अनावरण 12 सितंबर, 1958 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *