Haryana: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

Haryana:

Haryana: आज शनिवार को हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान करने का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा । राज्य के तीन नगर निगमों समेत सात शहरी निकायों और पंचायत संस्थाओं की 528 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर लोगों में उत्तसाह देखा जा रहा है।

Read Also-Politics: बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी 11 मई को पहली प्रशासनिक बैठक करेंगे

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर समितियों के कुल 144 वार्डों में मतदान जारी। इसके लिए 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 8,70,925 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 4,53,047 पुरुष, 4,17,841 महिला और 37 अन्य श्रेणी के लोग भी शामिल हैं।

Read Also-Tamil Nadu: विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के महापौरों और पार्षदों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा एवं उकलाना नगर पालिकाओं के अध्यक्षों व सभी वार्डों के सदस्यों के लिए आम चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में सीधे तौर पर टक्कर देखी जा रही है। स्थानीय निकायों के मतों की गणना 13 मई को सुबह आठ बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी, वहीं पंचायती राज संस्थाओं के नतीजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *