Politics: तमिलगा वेत्री कषगम यानी टीवीके के संस्थापक सी. जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाएंगे।Politics
Read Also-Haryana: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी
इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा। आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है।Politics
Read Also-Politics: बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी 11 मई को पहली प्रशासनिक बैठक करेंगे
मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन. आनंद, आधव अर्जुन, के. ए. सेंगोट्टैयन, एस. कीर्तना के अलावा के. जी. अरुणराज, पी. वेंकटरमणन, सी. टी. आर. निर्मल कुमार, ए. राजमोहन और के. टी. प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिए बहुमत साबित करने की संभावना है।
