TVK की विजय सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र आज होगा शुरू

Tamil Nadu

तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र आज सुबह 9:30 बजे राज्य सचिवालय स्थित विधानसभा कक्ष में शुरू होगा। सरकार द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। Tamil Nadu

Read Also: International: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 13 मई से चीन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे

सदस्यों से शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित होते समय अपने चुनाव प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है। इसी प्रकार, सदन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को सुबह 9:30 बजे होगा। बीते रविवार को ही विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। Tamil Nadu

गौरतलब है, तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने बीते रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाई थी। शपथ लेते वक्त स्टेडियम लोगों की आवाज़ से गूंज गया क्योंकि सुपरस्टार विजय की सियासत में एंट्री भी किसी फिल्मी स्टाईल से कम नहीं थी। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उनके शपथ समारोह में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद राहुल ने विजय को CM बनने की बधाई और शुभकामनाएं भी दी और कहा कि, “तमिलनाडु ने एक नई पीढी, एक नई आवाज़, एक नई सोच को चुना है।” Tamil Nadu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *