Bollywood: गोल्ड गाला में वायरल हुआ ग्लबोल स्टार प्रियंका चोपड़ा का देशी लुक, सादगी से जीता फैंस का दिल

Bollywood: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को गोल्ड गाला के पांचवें संस्करण में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उन्होंने गोल्ड गाला के प्रति अपना आभार जताया। ये कार्यक्रम नौ मई को कैलिफोर्निया के डाउनटाउन लॉस एंजिल्स स्थित ‘द म्यूजिक सेंटर’ में आयोजित किया गया था। ये सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी हो।Bollywood:

Read Also: CM योगी ने राज्यपाल के साथ वाराणसी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना

प्रियंका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।उन्होंने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया और खासतौर पर तैयार किया गया सफेद रंग का गाउन पहना था, जिसमें चिकनकारी डिजाइन बनी हुई थी।Bollywood:

Read Also: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले, बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन की मंजूरी

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा “कल रात मुझे ये सम्मान और अपनेपन का एहसास देने के लिए @goldhouseco का धन्यवाद। मैं उन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं जिन्होंने अब तक के मेरे सफर में योगदान दिया है। अब आगे और ऊपर की ओर।”गोल्ड गाला एक सालाना कार्यक्रम है। इसके हालिया संस्करण की थीम ‘ए न्यू गोल्ड वर्ल्ड’ थी।प्रियंका के अलावा जेट ली, सिमू लियू, चार्ल्स मेल्टन और एलीन गु जैसे मशहूर कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।Bollywood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *