पश्चिम बंगाल में BJP की नई सरकार के गठन के बाद सरकार ने अब अपने चुनावी वादों पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पहली कैबिनेट मीटिंग कर कहा कि, “उनकी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में, बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग(बाड़) लगाने के लिए BSF को ज़मीन देने की मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही ‘आयुष्मान भारत’ समेत केंद्र की अन्य योजनाओं को भी राज्य में लागू करने का फैसला लिया गया है।” Bengal
Read Also: सोमनाथ अमृत महोत्सव: सोमनाथ मंदिर में ‘महा पूजा’ कर PM मोदी ने एयर शो भी देखा
बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, “बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को ज़मीन देने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 45 दिनों के अंदर पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में केंद्र की अहम स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ और केंद्र सरकार की कई दूसरी योजनाओं को लागू करने का भी ऐलान किया है। Bengal
बंगाल CM ने बताया कि कैबिनेट ने स्कूल में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की उम्र सीमा में पाँच साल की छूट देने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है, जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था। इसके अलावा बंगाल कैबिनेट ने मुख्य सचिव को यह अधिकार दिया है कि वे राष्ट्रीय और राज्य कैडर के अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार की ट्रेनिंग शुरू करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएँ।
Read Also: राज्य स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह में CM नायब सैनी बोले- आज हम सबके लिए गर्व का दिन
उन्होंने आरोप लगाया कि, “पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए BNS को लागू नहीं किया था, और कहा कि कैबिनेट ने राज्य में इस आपराधिक कानून को लागू करने का फ़ैसला किया है। इसके अलावा पिछली सरकार ने गृह मंत्रालय के जून 2025 की जनगणना से जुड़े सर्कुलर को नज़रअंदाज़ कर दिया था। बंगाल कैबिनेट ने इसे तुरंत लागू करने की मंज़ूरी दे दी है।”Bengal
