संभल के स्कूल में मचा बवाल, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रिंसिपल और शिक्षक सस्पेंड

Sambhal News:

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पीएम श्री विद्यालय जालब सराय में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज सहित तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया। एक बयान में ये जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि अहमद और एजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार को भी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया।Sambhal News

Read Also: जेल से रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा

जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत में पता चला कि विद्यालय परिसर में मजहबी क्रियाकलापों को बढ़ावा दिया जा रहा था।आरोप है कि शिक्षकों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां कीं, हिजाब-टोपी पहनने और आयतें पढ़ने जैसी गतिविधियां कराईं।
प्रशासन ने इसे निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 17, संविधान के अनुच्छेद 28 और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन माना।

Read Also: हिमाचल प्रदेश: चंबा में गुजरात के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत और 4 घायल

खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ नखासा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर विस्तृत जांच के आदेश दिए।उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।Sambhal News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *