Haryana: NIT कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारी ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Haryana:  कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में आत्महत्या की घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को परिसर के अंदर एक मेस कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि छात्रावास के मेस में रसोइया का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले 30 साल के कौशल तड़के सुबह छात्रावास संख्या चार के पास मेस क्षेत्र के बाहर एक पेड़ से रस्सी से लटके हुए मिले।

Read Also: Delhi: पश्चिम एशिया संकट: अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अपडेट जानकारी

पिछले तीन महीनों में कौशल आत्महत्या करने वाला पांचवां व्यक्ति था। इससे पहले चार छात्रों ने भी अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।शव मिलने पर, साथी कर्मचारियों ने संस्थान के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। एएसआई ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही पुलिस दल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई विनोद कुमार ने पीटीआई को बताया कि कौशल के परिवार के अनुसार वो शराब का आदी था। रविवार को अत्यधिक शराब पीने के बाद वो मेस ड्यूटी पर नहीं गया था।

Read Also: वे चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं, विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर लगाया यह गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी ने कुमार को बताया कि वो सोमवार को सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने का बहाना बनाकर घर से निकले थे, लेकिन बाद में परिवार को उनकी मृत्यु की सूचना मिली।इस ताजा घटना ने हाल के दिनों में एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं की श्रृंखला को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।पिछले महीने हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में हुई आत्महत्या की हालिया घटनाओं की विस्तृत जांच शुरू की थी।एनआईटी ने परिसर में छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या की हालिया घटनाओं की जांच के लिए पिछले महीने पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *