Chhattisgarh: दुर्ग में सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक मकान में आग लगने और रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग हैं।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुम्हारी शहर के खपरी रोड इलाके में दोपहर के समय हुई। Chhattisgarh: 

Read Also: PM मोदी इस हफ्ते यूएई और 4 यूरोपीय देशों के दौरे पर जाएंगे

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और गोपिका (दो) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि पहले घर में आग लगी और उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण घर में मौजूद चारों लोगों की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।Chhattisgarh:

Read Also: निर्वाचन आयोग आगामी दिनों में शुरू करेगा SIR का तीसरा चरण

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *