BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि एनडीए सरकार का लगातार तीसरी बार सत्ता में आना “असम के लिए एक महान दिन” है। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, ”असम के लिए एक महान दिन! तीसरी बार एनडीए सरकार सत्ता में आई है। डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा जी को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई।’‘BJP
Read Also: भीषण गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज के बीच कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल ? जानिए
मोदी ने कहा कि सरमा ने एक “शानदार प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं। आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’इस पोस्ट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ”इस अवसर पर उपस्थित होकर और टीम असम को आशीर्वाद देकर हमारा साथ देने के लिए आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद क्योंकि हम नए जोश के साथ इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा, ”पिछले दशक में असम के विकास को गति देने में आपकी दूरदृष्टि और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आपके निरंतर सहयोग से हम इसी दिशा में काम करना जारी रखेंगे।”
Read Also: भीषण गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज के बीच कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल ? जानिए
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पबित्रा मार्गेरिटा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के साथ पार्टी प्रमुख नितिन नवीन भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री सरमा के साथ बीजेपी के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो सहित चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।‘BJP
सरमा लगातार दूसरी बार राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का नेतृत्व करेंगे।एनडीए ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की, जिसमें अकेले बीजेपी ने 82 सीटों पर कब्जा किया, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटें जीतीं।‘BJP
