हरियाणा निकाय चुनाव के आज सामने आएंगे परिणाम, कौन मारेगा बाजी ?

हरियाणा में 10 मई को संपन्न हुए 7 नगर निकायों (Urban Local Bodies) के आम चुनाव एवं उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। मतपेटियों में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुल जाएगा और ये भी साफ हो जाएगा कि इस चुनाव में BJP-कांग्रेस में किसकी मेहनत रंग लाई ?

आपको बता दें, राज्य चुनाव आयोग ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मतदान बीते 10 मई को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया था, जिसमें पूरे प्रदेश में कुल 54.8% के बीच मतदान दर्ज किया गया था। आज के चुनाव परिणामों से तीन प्रमुख नगर निगमों अंबाला, पंचकूला, सोनीपत के मेयर और पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही इन चुनावों के अंतर्गत रेवाड़ी नगर परिषद एवं धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना की नगर पालिका व निकाय क्षेत्रों के अलग-अलग वार्डों के उपचुनाव का परिणाम भी सामने आएगा।

Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात है और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है, जबकि कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में सात नगर निकायों के लिए कुल 614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनकी किस्मत का आज फैसला होने वाला है। इस चुनाव में BJP-कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया था जिसके तहत पार्टी के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *