Delhi: संसद सत्र की कल फिर से होगी शुरुआत,विशेष तीन दिवसीय बैठक में महिला आरक्षण-परिसीमन पर होगी चर्चा

Delhi: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई है।इसमे तृणमूल कांग्रेस भी शामिल रही है।वही इससे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक भी हुई है।विपक्षी नेताओं ने चुनावी टाइमिंग के बीच सत्र बुलाने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए है।विपक्ष की आपत्ति महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ने को लेकर भी है।

Read Also: Israel: इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर किया हमला, लेबनान में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

वही संसद सत्र शुरू होने से पहले बढ़ी हलचल के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू का बयान भी सामने आया है।केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आश्वासन दिया है कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।केंद्रीय मंत्री रिजिजू में कहा कि सभी प्रावधानों पर सावधानीपूर्वक विचार किया गया है।

Read Also: Delhi: CBSE ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, 93.7 प्रतिशत छात्र हुए पास

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग गलत डिलिमिटेशन के आंकड़े देकर महिला रिज़र्वेशन पर दक्षिण भारतीय राज्यों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को रिज़र्वेशन देने में कोई पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए।रिजिजू ने कहा कि सभी पॉलिटिकल पार्टियां नारी शक्ति के लिए एकजुट हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *