Business & Economy: TVS मोटर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत बढ़कर 819.55 करोड़ रुपये पहुंचा

Business & Economy:

Business & Economy: वाहन विनिर्माता कंपनी TVS मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहनों की मजबूत बिक्री के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 819.55 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 697.51 करोड़ रुपये था। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 15,052.73 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 11,542 करोड़ रुपये थी।Business & Economy

Read Also-Business & Economy: सरकार को इस साल रिकॉर्ड लाभांश दे सकता है रिजर्व बैंक

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 15.60 लाख इकाई हो गई, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 12.16 लाख इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड की 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मोटरसाइकिल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 6.93 लाख इकाई हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5.64 लाख इकाई थी।Business & Economy

वहीं, स्कूटर बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 6.60 लाख इकाई रही, जो 2024-25 की समान अवधि में 5.02 लाख इकाई थी।चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.15 लाख इकाई तक पहुंच गई, जबकि 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 76,000 इकाई थी। समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहन बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 60,000 इकाई हो गई, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 37,000 इकाई थी।

Read Also-Karnataka: नहीं रहे कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 3,186.43 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 2,379.81 करोड़ रुपये था। वहीं, परिचालन आय बढ़कर 56,069.52 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 44,089 करोड़ रुपये थी। मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 58.89 लाख इकाई रही, जबकि 2024-25 में यह 47.44 लाख इकाई थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *