Kerla: केरल में CM फेस पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशान के आवास पर की शिरकत

Kerla

Kerla: केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। इस फैसले में देरी से तीन शीर्ष दावेदारों – एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के खेमे तनाव में हैं।Kerla

Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

घोषणा से पहले, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता केरल के एर्नाकुलम में वी डी सतीशन के आवास पर जमा हुए।केरल के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला 4 मई से लंबित है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने पिछले महीने हुए राज्य चुनावों में 140 में से 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया था।Kerla

Read Also: Sports News: सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपए जुर्माना, धीमी ओवर गति में…

केरल में कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर उनके विचार जानने के बाद भी अनिश्चितता बनी रही, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने तीन मुख्य दावेदारों के साथ-साथ केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ के साथ भी चर्चा की।
केरल विधानसभा के 140 सदस्यों में से कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। इसके सहयोगी दलों, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पास 22, केरल कांग्रेस (केईसी) के पास आठ, जबकि रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के पास तीन विधायक हैं।Kerla

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *