Business & Economy: मदर डेयरी का दूध भी दो रुपये लीटर महंगा, कल से लागू होंगी नई कीमतें

Business & Economy:

Business & Economy: मदर डेयरी ने बढ़ती लागत को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो गुरुवार से प्रभावी होगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने अपने दूध की अलग-अलग किस्मों की उपभोक्ता कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 14 मई, 2026 से लागू होगी।Business & Economy

Read Also-POLITICS: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

मदर डेयरी से पहले बुधवार को ही अमूल ने भी दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, पिछला कीमत संशोधन अप्रैल, 2025 के अंत में किया गया था। कंपनी ने कहा, “पिछले एक साल में किसानों से खरीद मूल्य में लगभग छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं पर असर कम करने की लगातार कोशिशों के बावजूद ये बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।”Business & Economy

मदर डेयरी ने कहा कि ये मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक भार उपभोक्ताओं पर डालता है और इसका मकसद किसानों के हित और उपभोक्ताओं के हितों के बीच संतुलन बनाए रखना है। मदर डेयरी ने कहा कि वो अपने दूध बिक्री से प्राप्त राजस्व का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।

Read Also-Elections: हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में खुशी की लहर

एनसीआर में टोंड मिल्क (खुले रूप में बिकने वाला) की कीमत बढ़ाकर 58 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 56 रुपये प्रति लीटर थी। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर होगी। टोंड मिल्क (पाउच) का दाम 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डबल टोंड मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में बेहतर मांग के कारण अपने डेयरी उत्पादों और खाद्य तेलों की बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 20,300 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया।Business & Economy

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *