Dhar: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने फैशला सुनाते हुए भोजशाला को मंदिर करार दिया है. कोर्ट ने पूजा पाठ का अधिकार भी दिया है। यह हिंदू पक्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है। हाई कोर्ट ने कहा कि भोजशाला परिसर मंदिर ही है। मस्जिद पक्ष को अलग जमीन दी जाएगी। कोर्ट ने जैन समाज और मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
Read Also- कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बीच छत गिरने से चार की मौत
यह निर्णय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिस पर अदालत ने भरोसा जताया है। आपको बता दें कि भोजशाला मामले में अदालत के फैसले ने परिसर को देवी वाग्देवी के मंदिर के रूप में मान्यता दी है।MP हाई कोर्ट ने भोजशाला स्थल को मंदिर घोषित किया, मुसलमानों को नमाज पढ़ने की अनुमति देने वाला ASI का सर्कुलर रद्द किया।
Read Also- आंध्र प्रदेश जल्द बनेगा डिफेंस हब, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान अवसरंचना की रखी आधारशिला
