कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बीच छत गिरने से चार की मौत

Karnataka:

Karnataka: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के दौरान एक पुराने मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेरा (35), उनकी पत्नी ज्योति बडिगेरा (28) और उनके दो बच्चों कलम्मा बडिगेरा (13) और कीर्ति बडिगेरा (9) के रूप में हुई है।Karnataka:

Read Also- IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- ‘ये हार पचाना मुश्किल है’

पुलिस के अनुसार, ये घटना विजयपुरा जिले के अलमेला तालुका के मोरतगी गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि इस परिवार के निजी मकान में मरम्मत कार्य हो रहा था जिसके कारण परिवार के लोग इस किराए के मकान में रह रहे थे।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक छत उनके ऊपर गिर गई। वे मलबे के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read Also- TRUMP: ‘शी जिनपिंग से ‘100 प्रतिशत’ सहमत हूं कि अमेरिका का पतन हो रहा था बाइडेन के शासन में’

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों और पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।पुलिस ने बताया कि ये घटना सिंदगी पुलिस थाने के अंतर्गत हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।Karnataka:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *