West Bengal: चुनाव से पहले BJP और TMC में जुबानी जंग तेज, CM ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

West Bengal:

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी और “उसकी एजेंसियां” कोलकाता में उनके धरने वाली जगह पर पर्चे बांट रही थीं, जिसके चलते उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें। एसआईआर (SIR) के खिलाफ पिछले तीन दिनों से शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रहीं ममता ने राज्य की मंत्री शशि पांजा को निर्देश भी दिया कि वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। West Bengal: 

Read Also: एक्साइज पॉलिसी: दिल्ली HC ने डिस्चार्ज के खिलाफ CBI की अर्जी पर केजरीवाल-सिसोदिया का स्टैंड मांगा

वे स्पष्टतया उन पर्चों का जिक्र कर रही थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च को कोलकाता में होने वाली रैली का प्रचार किया गया था और जिन्हें कथित तौर पर वहां वितरित किया गया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘उन्हें (बीजेपी और इनकी ‘एजेंसियों को) किसी अन्य राजनैतिक दल के कार्यक्रमों में इस तरह के पर्चे बांटने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो।’’West Bengal: 

Read Also: MP: कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबियाई चीता ने पांच शावकों को दिया जन्म

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है। वे ‘वोट चोर’ हैं। वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।’मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि पर्चे बांटने में शामिल लोग पकड़े जाने के बाद भाग गए थे।West Bengal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *