वाराणसी के दालमंडी में सात और इमारतों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत किया गया ध्वस्त

Varanasi News, Varanasi News Today, Varanasi News in Hindi, वाराणसी समाचार, वाराणसी न्यूज़, Hammers and bulldozers were used on six houses in Dal Mandi

Varanasi News : उत्तर प्रदेश में वाराणसी की दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित किये गए सात मकानों को ध्वस्त किया गया है। ध्वस्तीकरण को देखते हुए दालमंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।इमारतों को गिराने का यह अभियान सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक पहुंच को बेहतर बनाया जा सके। Varanasi News  Varanasi News  Varanasi News 

Read also- सरकारी सर्वेक्षण: अप्रैल में छह महीने के उच्च स्तर 5.2 प्रतिशत पर पहुंची बेरोजगारी दर

कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार को, सात और जर्जर इमारतों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना के तहत कुल 187 इमारतों का अधिग्रहण और उन्हें गिराया जाना है। इनमें से कई इमारतों को वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा जर्जर या अवैध घोषित किया जा चुका है।Varanasi News 

Read also- खेल मंत्रालय की राष्ट्रमंडल खेलों की समीक्षा बैठक के दौरान भारत की ओलंपिक बोली पर हुई चर्चा

 अब तक 42 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में बांटे जा चुके हैं। 70 परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। दो दिन पूर्व वक्फ की संपत्ति मुसाफिरखाने को तोड़ा गया था। कुल 181 मकानों में से 60 प्रतिशत मकानों पर कार्रवाई चल रही है। हमारा लक्ष्य मई के अंतिम सप्ताह तक सभी मकानों को ध्वस्त करना है। देर रात तक ट्रैक्टरों के जरिए मलबा हटाने का काम जारी रहा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *