IPL 2026: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री -‘CSK ने LSG से मिली हार से काफी कुछ सीखा होगा’

IPL 2026:

IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मिली सात विकेट की हार से कुछ कड़े सबक सीखे होंगे और उम्मीद जताई कि पांच बार की चैंपियन टीम अपने बाकी बचे दो मैच जीतकर आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी रहेगी। LSG ने 188 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल करके सीएसके की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया। CSK को आगे बढ़ने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीम के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।IPL 2026

Read Also-SPORTS: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी

शास्त्री ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था और पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद उन्होंने 187 रन बनाए। संजू सैमसन ने रन नहीं बनाए, रुतुराज गायकवाड़ ने भी खास योगदान नहीं दिया। इसलिए अगर वे (आगामी मैचों में) फॉर्म में आ जाते हैं तो यह सीएसके के लिए महत्वपूर्ण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘CSK के गेंदबाजों को यह सीख मिली होगी कि इस तरह की परिस्थितियों में उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। वे चेन्नई की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं और उन्हें पता है कि वहां किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। वे अपने मैदान पर अधिक कारगर साबित होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक खराब दिन की तरह था और उन्होंने इससे कई सबक लिए होंगे।’’IPL 2026

अंशुल कंबोज ने 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए, जिससे सीएसके को लक्ष्य बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, हालांकि पिच बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं थी और तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। मिचेल मार्श ने कंबोज पर लगातार चार छक्के लगाए। शास्त्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि चार छक्के खाने के बाद अंशुल कंबोज को यॉर्कर करने के बारे में सोचना चाहिए था। जब आपको पता हो कि मार्श शॉर्ट लेंथ गेंद का इंतजार कर रहा है, तो फिर या तो स्टंप्स को निशाना बनाकर यॉर्कर फेंकें या अगर आप बाउंसर करना चाहते हैं तो डीप थर्ड मैन पर क्षेत्ररक्षक लगाकर उसे ऑफ स्टंप के बाहर फेंकें।’’IPL 2026

IPL 2026:Sikkim: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को दीं शुभकामनाएं

शास्त्री ने कहा, ‘‘अपनी पीठ झुकाकर गेंद को छाती या कमर की ऊंचाई पर नहीं बल्कि सिर की ऊंचाई के करीब करना चाहिए था क्योंकि जो खिलाड़ी (मार्श) पर्थ में खेलते हुए बड़ा हुआ हो उसके लिए यही सबसे आसान तरीका है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर कंबोज की गेंदों पर चार छक्के न लगे होते, तो वह इससे सबक नहीं सीख पाता। हर कोई गलती करता है, लेकिन उनसे कोई क्या सीख लेता है यह महत्वपूर्ण होता है।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *