SPORTS: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी

SPORTS

SPORTS: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 में इस बार पुरुष वर्ग में 10 टीम भाग लेंगी, जिनमें पिछली सात टीमों के अलावा तीन नई टीमें शामिल हैं। MPL के पुरुष वर्ग में मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमार ईगल्स के रूप में तीन नई टीम जोड़ी गई हैं। अन्य टीम में मौजूदा चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स, बुंदेलखंड बुल्स, चंबल घड़ियाल्स, ग्वालियर चीताज, इंदौर पिंक पैंथर्स, जबलपुर रॉयल लायंस और रावा जगुआर्स शामिल हैं।SPORTS

Read Also-Sikkim: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को दीं शुभकामनाएं

महिला वर्ग में भी दो नई टीम शामिल की गई है जिससे टीमों की कुल संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है। ग्वालियर शेरनी और रॉयल निमार ईगल्स को दो नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल किया गया है। भोपाल वॉल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल्स की टीम पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। MPL के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा, ‘‘पुरुष और महिला दोनों वर्ग में नई टीमों के जुड़ने से खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे। इससे हमें मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से नई प्रतिभाओं को खोजने में मदद मिलेगी।’’SPORTS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *