Tamil Nadu: लोक भवन ने CM विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया

Tamil Nadu:

Tamil Nadu: तमिलनाडु लोक भवन ने शनिवार को मुख्यमंत्री विजय समेत 10 मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया। तमिलनाडु लोक भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री विजय को लोक प्रशासन, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण विभाग सौंपे गए हैं। टीवीके के वरिष्ठतम नेताओं में से एक के. ए. सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्री बनाया गया है। एन. आनंद को ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन मंत्री बनाया गया है, जबकि आधव अर्जुन को लोक निर्माण एवं खेल विकास विभाग सौंपा गया है।Tamil Nadu

Read Also-Madhya Pradesh: भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद लगा श्रद्धालुओं का तांता

पूर्व IRS अधिकारी और MBBS डिग्री धारक के. जी. अरुणराज को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आवंटित किया गया है। मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और मंत्री पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है, जबकि तिरुप्परनकुंड्रम के विधायक आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं कानून विभाग सौंपा गया है। लोक भवन के अनुसार, राजमोहन को स्कूल शिक्षा विभाग, टी. के. प्रभु को प्राकृतिक संसाधन विभाग और एस. कीर्तना को उद्योग विभाग सौंपा गया है।Tamil Nadu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *