IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों मिली हार के बाद कहा कि कई कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा। KKR ने गुजरात टाइटंस पर 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखा। शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘विकेट को देखते हुए, 200-210 का स्कोर ठीक-ठाक था, लेकिन हमने कई सारे कैच छोड़े जिससे गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा हुई।’’ IPL 2026
Read Also-WHO ने इबोला के एक दुर्लभ स्ट्रेन को लेकर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित
उन्होंने कहा, ‘‘पिच अच्छी थी। कोई-कोई गेंद रुककर आ रही थी। मुझे लगता है कि हम जहां तक पहुंचे, वे हमारे द्वारा बेहतरीन कोशिश थी।’’गिल ने कहा कि फील्डिंग उनके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी और चीज की चिंता नहीं है लेकिन हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी। हमने तीन बेहद आसान कैच ड्रॉप कर दिए और इसी वजह से इस मैच को जीतने के हकदार नहीं थे।’’ IPL 2026
