Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में दिया संबोधन

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर अंबाला में संबोधन दिया। कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह की भी रही गरिमामयी उपस्थिति । अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा – ‘वीर सपूत महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह में आने का अवसर मिला , ये मेरा परम सौभाग्य है। सर्वप्रथम शौर्य व स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को नमन करता हूं’। मुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा – आज इस समारोह से शहजादपुर की अनाज मंडी राष्ट्रभक्ति के तीर्थ में बदल गई। हमारे लिए गर्व की बात की मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह इस समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं। चित्तौड़ के दुर्ग में 1540 ईस्वी में महाराणा प्रताप का जन्म महाराणा उदय सिंह के घर में हुआ।Haryana

Read Also-हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, बूथ पर लगी लंबी लाइनें

आगे उन्होंने कहा -‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप साहस, पराक्रम और वीरता की एक अनुपम मिसाल थे। सन 1576 में हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच ऐसा युद्ध हुआ जो पूरी दुनिया के लिए आज भी है एक मिसाल है। महाराणा प्रताप, उनका हाथी रामप्रसाद और उनका घोड़ा चेतक हमें सिखाते हैं कि राष्ट्र, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए त्याग ही सच्ची वीरता है। महाराणा प्रताप जी जैसे महापुरुष का जन्म बहादुर राजपूत कौम में हुआ जो किसी से नहीं डरती है। राजपूत शब्द एक जाति का सूचक नहीं बल्कि न्याय व सच्चाई का प्रतीक है’।Haryana

Read Also-Rajnikanth: ‘विजय से कोई ‘जलन’ नहीं, स्टालिन से मुलाक़ात दोस्ती के नाते थी’

मुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन कहा कि – ‘देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की बरसी मनाई जब हमारी सेना ने पहलगाम में निहत्थे नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को सबक सिखाया था। इसी के साथ गांव शहजा़दपुर के वीर तीर्थ स्थल पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह स्थल सदियों तक हमारी नई पीढ़ियों को महाराणा प्रताप जैसी देशभक्ति, वीरता और साहस की सीख देता रहेगा’ । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप अध्ययन केंद्र खोलकर महाराणा प्रताप जी के नाम से एक चेयर भी स्थापित की जाएगी । महिला राजकीय विद्यालय का नाम महारानी पद्मावती राजकीय महाविद्यालय के नाम से सुशोभित किया जाएगा। आखिर में मुख्यमंत्री ने राजपूत छात्रावास के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा भी की ।Haryana

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *