आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली…

Bollywood:

Bollywood:आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म “पति पत्नी और वो दो” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और ये शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी हैं। इसका निर्माण टी-सीरीज ने किया है। Bollywood:  

Read Also-Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में दिया संबोधन

फिल्म निर्माताओं ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए।फिल्म ने 4.38 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 6.67 करोड़ रुपये हो गई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये रहा है।Bollywood:  

Read Also- केरल में यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, जमीन से जुड़े नेता हैं वी.डी. सतीशन

कैप्शन में लिखा था, “ये हंगामा अब आधिकारिक तौर पर बॉक्स ऑफिस की पसंदीदा बन गई है। अपने टिकट अभी बुक करें – (लिंक बायो में है) #PatiPatniAurWohDo अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में चल रही है।”ये फिल्म 2019 में आई फिल्म “पति पत्नी और वो” का सीक्वल है, जो संजीव कुमार की 1979 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक थी।ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी प्रजापति (खुराना) के बारे में है, जो सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसी तीन महिलाओं के बीच फंसा जाता है।Bollywood:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *