धू-धूकर जल उठी राजधानी एक्सप्रेस, आग लगने के बाद स्टेशन पर मची चीख-पुकार

Rajdhani Express Fire

Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद मुंबई-दिल्ली के व्यस्त मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। ये घटना सुबह करीब 5:15 बजे कोटा डिवीजन के विक्रमगढ़ आलोट और लुनिरिचा स्टेशन के बीच दिल्ली जाने वाली तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में घटी। Rajdhani Express Fire:

Read Also- Tamil Nadu: कमल हासन ने TN सरकार से राज्य का अपना OTT प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करने की मांग की

कोई यात्री हताहत नहीं-  अधिकारियों के मुताबिक जिस कोच आग लगी उसमें यात्रा कर रहे लगभग 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।ट्रेन में सफर कर रहे कई परेशान यात्री अब आग में जले सामान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।Rajdhani Express Fire:

Read Also- J&K: जम्मू के सीमावर्ती गांवों में ईंधन बचाने के लिए पारंपरिक तांगों का इस्तेमाल फिर शुरु

जले हुए सामान का मुआवजा देने की मांग- कुछ यात्रियों का आरोप है कि रेलवे कर्मचारियों ने पार्सल कोच को बचाने को प्राथमिकता दी, जबकि उनका निजी सामान जलते हुए कोच के अंदर ही रह गया और समय पर नहीं निकाला जा सका। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। Rajdhani Express Fire:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *