Delhi Weather: दिल्ली में हीटवेव का कहर, तापमान 40 डिग्री पार, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

Delhi Weather: 

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू की स्थिति के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, वहीं शहर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘येलो’ अलर्ट का मतलब है “सतर्क रहें”। Delhi Weather: 

Read Also- उच्चतम न्यायालय में आवारा कुत्तों की याचिका खारिज, सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।शहर के कुछ इलाकों में दिन में गर्म लहर की स्थिति पैदा होने की संभावना है।मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।Delhi Weather: 

Read Also-  अरब नेताओं के अनुरोध पर ईरान युद्द पर लगा विराम, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ये प्रतिक्रिया

पालम में तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 27.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है; रिज में 28.1 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा जो 189 था। Delhi Weather: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *