फिल्म मेकर सागर सरहदी का निधन, इन फिल्मों से जीता था दर्शकों का दिल

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें, सिनेमा जगत को चांदनी, कभी-कभी और सिलसिला जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले लेखक और फिल्म मेकर सागर सरहदी ने 88 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

उन्होंने मुंबई के सायन इलाके में स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। बताते चलें कि सागर सरहदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका कल देर रात निधन हो गया।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कैप्शन में लिखा कि आपकी आत्मा को शांति मिले सागर सरहदी साहब’।

कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने वाले सागर सरहदी को यश चोपड़ा की ‘कभी-कभी’ से पहचान मिली थी।

इस फिल्म में राखी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। उन्होंने फिल्म ‘बाजार’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *