TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फाल्ता सीट से नाम लिया वापस, CM शुभेंदु ने TMC पर साधा निशाना

West Bengal

West Bengal:  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया जिसके कारण वह 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से ‘‘भाग गये’।दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से पहले प्रचार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि खान के पास चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।West Bengal: 

Read Also-Delhi News: खाड़ी संकट के बीच केंद्र सरकार की दो टूक, मंदिरों के पास रखे सोने के मुद्रीकरण की कोई योजना नहीं

शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पास कोई और रास्ता नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने चुनाव से भाग जाने का फैसला किया।’’बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव कराये जाने का आदेश दिया गया था।West Bengal: 

Read Also- Delhi News: रुपया कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 96.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें खान को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए कथित तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, ‘पीटीआई वीडियो ’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के फैसले की जानकारी मिल गई है, लेकिन इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।West Bengal:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *