ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्टों की हड़ताल

strike

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी (E-pharmacies) के बढ़ते प्रभाव और अनियमितताओं के विरोध में बुलाई गई है। इस दौरान देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे। दवा विक्रेता इस हड़ताल के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। strike

Read Also: राजस्थान को मिलेगी रेलवे की बड़ी सौगात, 22 मई का दिन होगा बेहद ख़ास

आपको बता दें, ऑनलाइन दवा कंपनियों की ओर से भारी छूट पर दवाइयां बेचे जाने से स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। छोटे दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनके रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है। मेडिकल संचालकों का कहना है कि दवाइयों की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की निगरानी में होनी चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई बार बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे नकली या गलत दवाइयां मिलने की आशंका भी बनी रहती है। strike

Read Also: Gujarat: कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का ऊर्जा चुनौती को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

केमिस्ट एसोसिएशन केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने तथा स्थानीय दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करने की मांग कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। strike

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *