रोम पहुंचे PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, इटली की PM मेलोनी से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करके मंगलवार रात रोम पहुंचे। रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने मोदी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। PM मोदी आज इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से मुलाकात करेंगे और भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Read Also: US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23-26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे

आपको बता दें, प्रधानमंत्री पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। PM मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली के रोम पहुंचा। राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि, “इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा।”

Read Also: राजस्थान को मिलेगी रेलवे की बड़ी सौगात, 22 मई का दिन होगा बेहद ख़ास

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि, “भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है। यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी।” प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *