PNG: गुजरात में लगातार और सुरक्षित गैस सप्लाई से PNG पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा

PNG:

PNG: खाड़ी देशों में तनाव और ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार PNG यानी पाइप्ड नैचुरल गैस के विस्तार पर जोर दे रही है। राज्य के केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों तक भी इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। लगातार, सुरक्षित और किफायती गैस सप्लाई की वजह से लोगों का भरोसा PNG पर तेजी से बढ़ा है।

अब लोगों को बार-बार सिलेंडर खत्म होने और बुकिंग की चिंता नहीं रहती। यही वजह है कि लोग अब तेजी से PNG को अपना रहे हैं।राज्य में पिछले दो महीनों के दौरान 70 से 80 हजार नए PNG कनेक्शन शुरू हुए हैं।PNG:

Read Also- Haryana: महंगाई के खिलाफ जींद में कांग्रेस का हल्ला-बोल, प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

इसके साथ ही हजारों बंद हो चुके कनेक्शन को भी दोबारा चालू किया गया है। घरेलू उपयोग के साथ-साथ उद्योग और व्यापारिक क्षेत्र में भी PNG का दायरा बढ़ रहा है। राज्य में 5898 इंडस्ट्रियल और 24 हजार से अधिक कमर्शियल कनेक्शन सक्रिय हैं। वहीं, देशभर में कुल 5.2 लाख नए PNG रजिस्ट्रेशन में गुजरात की हिस्सेदारी 14.6 फीसदी रही।PNG:

Read Also- Bollywood: हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान ने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई, बोले- फोटो ज्यादा जरूरी है या जिंदगी?

PNG लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ ही ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती दे रहा है। शहर से लेकर गांवों तक लोग अब सुरक्षित और सस्ती गैस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। PNG:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *