क्या चावल खाने से सच में बढ़ता है मोटापा ? रिसर्च में सामने आया सच

Does Rice Cause Weight Gain, rice, obesity, Brown Rice Benefits,White rice effects, Weight loss diet, Whole grain rice, Healthy eating, Rice and diabetes, Fiber rich foods, Weight management,क्या रोज चावल खाने से वजन बढ़ता है, सफेद और भूरे चावल में क्या अंतर है, वजन कम करने के लिए कौन सा चावल बेहतर है, क्या सफेद चावल मोटापे की वजह बन सकता है, भूरे चावल खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं, चावल खाने से रक्त शर्करा क्यों बढ़ती है, क्या डाइट में चावल पूरी तरह बंद कर देना चाहिए, मोटापा कम करने के लिए चावल कैसे खाएं"

Does Rice Cause Weight Gain: भारत में चावल करोड़ों लोगों के रोज़मर्रा के भोजन का अहम हिस्सा है। लेकिन वजन बढ़ने की चर्चा होते ही सबसे पहले चावल को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कई लोग डाइट शुरू करते ही चावल खाना छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि केवल चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा चावल, कितनी मात्रा में और किस तरीके से खा रहे हैं।Does Rice Cause Weight Gain Does Rice Cause Weight Gain

क्या चावल सच में बढ़ाता है वजन?- हेल्थ वेबसाइट Healthline के अनुसार भूरा (ब्राउन) और जंगली (वाइल्ड) चावल साबुत अनाज की श्रेणी में आते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इन्हें सफेद चावल की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना जाता है। वहीं सफेद चावल को प्रोसेस करने के दौरान उसका बाहरी हिस्सा हट जाता है, जिससे कई जरूरी पोषक तत्व और फाइबर कम हो जाते हैं।

Read also- White House Shooting : अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पर हमला, व्हाइट हाउस सुरक्षा चौकी के पास शख्स की मौत

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक साबुत अनाज वाले चावल पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे बार-बार भूख कम लगती है और कुल कैलोरी सेवन नियंत्रित रह सकता है, जो वजन संतुलित रखने में सहायक माना जाता है।

रिसर्च में क्या सामने आया?- जो लोग साबुत अनाज का सेवन अधिक करते हैं, उनमें मोटापा बढ़ने का खतरा अपेक्षाकृत कम होता है। ऐसे लोगों में हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम देखा गया है।वहीं सफेद चावल में फाइबर और अन्य पोषक तत्व अपेक्षाकृत कम होते हैं, इसलिए इसे कई बार केवल ऊर्जा देने वाला भोजन माना जाता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि सफेद चावल नुकसानदायक है।

Read also- Twisha Sharma Case: उच्चतम न्यायालय ने ट्विशा शर्मा केस का स्वतः लिया संज्ञान, 25 मई को होगी सुनवाई

सफेद चावल खाने में रखें संतुलन- विशेषज्ञों के अनुसार सफेद चावल में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा सेवन करने और शारीरिक गतिविधि कम होने पर वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। हालांकि हर तरह का चावल शरीर पर एक जैसा असर नहीं डालता। कुछ चावल जल्दी पच जाते हैं, जबकि कुछ धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।इसी वजह से विशेषज्ञ चावल को पूरी तरह छोड़ने के बजाय संतुलित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं। सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ चावल भी स्वस्थ भोजन का हिस्सा बन सकता है।Does Rice Cause Weight Gain Does Rice Cause Weight Gain

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *