Watermelon Warning: गर्मियों का मौसम है और इस गर्मी के मौसम में फल सेहत के लिए बेहद ही अच्छे होते है और खासकर पानी वाले फल सबसे अधिक अच्छे होते है. और लोग पानी वाले फल खाना अधिक पंसद करते हैं. खरबूजा, तरबूज, लीची, चीकू और आम इस सीजन में खूब मिलते हैं और लोग इन फलों को बड़े ही पसंद के साथ खाते हैं आपको बता दें कि कई बार हम फल खाने से पहले और बाद में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.Watermelon Warning Watermelon Warning Watermelon Warning
आपको बता दें कि गर्मियों में तरबूज खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इसमें करीब 90 प्रतिशत पानी होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? इसलिए तरबूज खाते समय सही खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.
Read also- दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज मांझा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स- आपको बता दें कि तरबूज खाने के तुरंत बाद दुध, दही, या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाने-पीने चाहिए. तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि दूध भारी माना जाता है. दोनों को साथ लेने से डाइजेशन खराब हो सकता है और पेट में गैस या दर्द की समस्या हो सकती है.
तला-भुना और मसालेदार खाना- तरबूज खाने के तुरंत बाद समोसा, पकौड़े या ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से पेट में हैवी महसूस हो सकता है. इससे एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है. तरबूज हल्का और ठंडा फल है, जबकि तला-भुना खाना पाचन पर अधिक प्रेशर डालता है.
खट्टे फल- तरबूज खाने के बाद संतरा, मौसंबी या नींबू जैसी खट्टी चीजें खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन और गैस की परेशानी हो सकती है. यह कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.
Read also-प्रकाश राज ने खत्म की ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
पानी पीने से बचें – आपको बता दें कि तरबूज खुद पानी से भरा होता है. ऐसे में इसे खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, अपच और डाइजेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि तरबूज खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पिएं.Watermelon WarningWatermelon Warning
