Summer Special Trains: भीषण गर्मी में देश भर में ट्रेन यात्रा मुश्किल हो रही है।इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को थोड़ी राहत देने के कुछ उपाय किए हैं।प्रयागराज में, उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।स्टेशनों पर पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने से लेकर, प्लेटफॉर्म पर घूम-घूमकर पानी बांटने और यात्रियों की मदद के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।Summer Special Trains
Read also- दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज मांझा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
स्टेशनों पर आपातकालीन तैयारियों को मजबूत किया गया है। यात्रियों को गर्मी के खतरों से बचाने के लिए खास उपाय किए गए हैं।स्टेशनों पर ओआरएस पैकेट और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के अलावा चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं, ताकि गर्मी से थकावट और लू लगने पर फौरन मदद दी जा सके।गर्मी में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ रही है।
Read also- Watermelon Warning : तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
इसे देखते हुए दक्षिण पूर्वी रेलवे यात्रा को सुगम और आरामदेह बनाने की कोशिश कर रहा है।भारी संख्या में यात्रियों के प्रबंधन के लिए, रांची से प्रमुख मार्गों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे भीड़ कम हो रही है और कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है।देश भर में गर्मी चरम पर है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए रेलवे चौबीसों घंटे मुस्तैद है।Summer Special Trains Summer Special Trains Summer Special Trains
