Crime News: वाराणसी के नमो घाट पर निजी सुरक्षा गार्डों से कथित झड़प में सोनभद्र के 17 वर्षीय पर्यटक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। कोतवाली के सहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट इलाके में तड़के हुई इस घटना में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। Crime News:
Read also- सीएम नायब सिंह सैनी ने महर्षि कश्यप जयंती समारोह में की शिरकत, कई बड़ी घोषणाएं
एक किशोर पर्यटक की मौत- उन्होंने बताया कि सोनभद्र से आए पर्यटकों का एक समूह घाट घूमने आया था, तभी रैंप गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों से किसी बात पर उनकी बहस हो गई। कहासुनी जल्द ही हिंसक हो गई, जिसमें 17 वर्षीय राजेश चिंटू घायल हो गया।सिंह ने बताया कि घायल लड़के को संभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read also- ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम जारी, परिजनों ने लोगों से मांगा समर्थन
जांच में जुटी पुलिस- मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Crime News:
