Sports News: एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने बढ़ाया तिरंगे का मान, 100 मीटर रेस में रचा इतिहास

Sports News: धावक गुरिंदरवीर सिंह के कोच सरबजीत सिंह ने एथलीट के रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। गुरिंदरवीर ने रांची में हुए फेडरेशन कप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में शानदार 10.09 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया और आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया।Sports News

Read also- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर प्रशंसकों का किया अभिवादन, सादगी से जीता फैंस का दिल

इस उपलब्धि पर बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि इस कार्यक्रम में उनका मुख्य ध्यान सिर्फ पदक जीतने की जगह समय पर भी था। उन्होंने कहा, “वे पहले भी कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, लेकिन इस बार हमारा ध्यान समय पर था। हम अच्छे समय के साथ-साथ अपनी पोजिशन भी बनाए रखना चाहते थे, ताकि आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर सकें।Sports News

Read also- Twisha sharma: पंचतत्व में विलीन हुई ट्विशा शर्मा, भोपाल में 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

इसे पंजाब और देश के लिए गर्व का पल बताते हुए कोच ने कहा कि गुरिंदरवीर ने 10.16 सेकंड के मुश्किल बेंचमार्क को आसानी से पार कर लिया।सरबजीत ने आगे कहा, “ये पंजाब और भारत के लिए बहुत खुशी की बात है कि उन्होंने इतने बेहतरीन समय के साथ क्वालिफाई किया है। 10.16 सेकंड का जो मार्क बहुत मुश्किल माना जाता था, उसे उन्होंने काफी आसानी से पार कर लिया और 10.09 सेकंड में रेस पूरी की।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *