Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता बाबिल खान ने सिलीगुड़ी में अपनी पहली मलयालम फिल्म “गांधी बाजार संडे मार्केट” की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को बाबू जनार्दनन निर्देशित कर रहे हैं। इसमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, आथमिया और जयशंकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। Bollywood:
Read Also- Unnao: डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत
खान ने एक बयान में कहा, “मलयालम सिनेमा की मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रही है, क्योंकि यहां कहानियों को जिस ईमानदारी, संवेदनशीलता और जज्बाती गहराई के साथ दिखाया जाता है, वो बेमिसाल है। एक कलाकार के तौर पर, मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि तरक्की तभी होती है, जब आप अनजान रास्तों पर कदम रखते हैं और खुद को पूरी तरह से एक नई दुनिया, नए लोगों और नए जज्बातों के हवाले कर देते हैं। सिलीगुड़ी में ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, जज्बाती और क्रिएटिव तौर पर संतोषजनक अनुभव है।Bollywood:
Read Also- Himachal: पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, बूथ पर लगी लंबी लाइनें
उन्होंने आगे कहा, “बाबू सर के साथ काम करना और इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव होने वाला है। मैं हमेशा से ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता था जो एक गहरा असर छोड़ें और मुझे न सिर्फ एक कलाकार के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी आगे बढ़ने की चुनौती दे। ये फिल्म मुझे ठीक वैसा ही मौका दे रही है। मलयालम सिनेमा में कदम रखना मेरे करियर का सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि ये एक ऐसी यात्रा है जिसे शुरू करने के लिए मैं सचमुच शुक्रगुजार और विनम्र महसूस करता हूं।“Bollywood:
खान, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। उन्होंने 2022 में नेटफ्लिक्स की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म “कला” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें “द रेलवे मेन” सीरीज में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है, जो 1984 की भयानक भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित थी।उनका पिछला काम 2025 की साइबर-थ्रिलर फिल्म “लॉगआउट” है, जिसका प्रीमियर जी5 पर हुआ था। इसे अमित गोलानी ने निर्देशित किया था और इसमें खान के साथ निमिषा नायर भी नजर आई थीं।Bollywood:
