Unnao: डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Unnao: 

Unnao: उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर एसी बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से उस पर सवार एक दारोगा समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 21 लोग घायल हो गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर निभा खेड़ा गांव के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ।Unnao: 

Read Also- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने पीएम के तौर पर 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को दी बधाई

उन्होंने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण उसने बस से नियंत्रण खो दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस रेलिंग पर लटक गई, जिससे कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। औरास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉक्टर अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुल 28 घायलों और मृतकों को अस्पताल लाया गया, जिनमें छह लोगों को मृत घोषित किया गया।Unnao: 

Read Also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

उन्होंने बताया कि 21 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि एक महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।तिवारी ने बताया मृतकों में पुलिस दारोगा रवि चरण राम (लगभग 50 साल), गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार जायसवाल (40), विदेशी गुप्ता (45), बस्ती निवासी विजय कुमार (24) और दो अज्ञात लोग शामिल हैं।उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों समेत 21 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।Unnao: 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए इसमें हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है।राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य करने के और घायलों का समुचित इलाज करवाने के आदेश दिए हैं।बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं।Unnao: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *