Twisha Case: ट्विशा मामले में CBI ने जांच की तेज, पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज

Twisha Case:

Twisha Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।इससे पहले दिन में, एजेंसी ने जांच का जिम्मा संभालने और आवश्यक दस्तावेज और सबूत जुटाने के लिए भोपाल में एक विशेष अपराध इकाई भेजी। मुलाकात के बाद, सीबीआई ने प्रक्रिया के अनुसार, राज्य पुलिस की प्राथमिकी को पुनः दर्ज किया, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया था। Twisha Case: 

Read also- Unnao: डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

ट्विशा (33) का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं त्विषा के ससुराल वालों ने दावा किया कि उसे मादक पदार्थों की लत थी।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की की पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करेगी कि इस मामले की जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूर्वाग्रह रहित हो। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। Twisha Case: 

Read also- Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में ट्रोल हुई ऐश्वर्या राय बच्चन, सपोर्ट में उतरीं कंगना ट्रोल्स को जमकर सुनाया

प्राथमिकी में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को नामजद किया गया है।पीठ ने कहा, ‘‘हम पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आरोपियों के परिवार के सदस्यों से भी कहना चाहेंगे कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया मंचों पर बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपनी बात दर्ज कराएं, ताकि जारी जांच पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कोई पूर्वाग्रह नहीं हो।’’Twisha Case: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *