Maharashtra: विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के नेतृत्व में कई प्याज किसानों ने मंगलवार को सरकार द्वारा निर्धारित खरीद मूल्यों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नासिक जिले में व्यस्त मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।Maharashtra:
Read also- Kerala: वायनाड में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
चांदवड कस्बे में ‘कंडा उत्पादक शेतकरी क्रांति महामोर्चा’ द्वारा यातायात बाधित किए जाने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर फंसे वाहनों के टायर पंचर करने का प्रयास किया।एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबदास दानवे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित विपक्षी नेताओं ने बैलगाड़ी पर रैली का नेतृत्व किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। Maharashtra:
Read also- Unnao: डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत
प्रदर्शन के दौरान पवार ने कहा, “सरकार ने प्याज का भाव 1,580 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। किसान इससे नाखुश हैं। उन्हें प्याज का 24 रुपये प्रति किलो भाव मिलना चाहिए। सरकार हमारे आंदोलन से डरी हुई है। मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है।”दिलचस्प बात यह है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी किसानों को मेलोडी टॉफियां बांटी गईं। Maharashtra:
