Crime News: दिल्ली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने इमारत की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को हुई घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read Also- Twisha Case: ट्विशा मामले में CBI ने जांच की तेज, पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने लगभग तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी।उसके परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही पति और उसके परिवार ने सोना और नकदी की मांग शुरू कर दी।Crime News

Read Also- Twisha Case: ट्विशा मामले में CBI ने जांच की तेज, पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज

महिला के परिवार का आरोप है कि इन मांगों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और पिछले कुछ हफ्तों से वे गंभीर तनाव में थी।घटना की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *