Bangladesh ने IMF से नए समर्थित कार्यक्रम चलाने के लिए की अपील

Bangladesh

Bangladesh: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि बांग्लादेश ने नए IMF समर्थित कार्यक्रम चलाने के लिए अनुरोध किया है। संस्था ने बांग्लादेश को दीर्घकालिक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता हासिल करने में सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई है। IMF के बांग्लादेश मिशन प्रमुख इवो ​​क्रज़्नर ने बीते मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “बांग्लादेशी अधिकारियों ने IMF समर्थित नए कार्यक्रम का अनुरोध किया है। IMF की टीम सरकार के साथ सुधार एजेंडा और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रही है।”Bangladesh

Read Also-सड़क मंत्रालय ने 4 लेन के तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,428 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

उन्होंने कहा कि IMF बांग्लादेश के साथ एक प्रतिबद्ध साझेदार के रूप में काम करता रहेगा, ताकि देश स्थायी व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित कर सके, आर्थिक मजबूती बढ़ा सके और समावेशी विकास को आगे बढ़ा सके।हाल ही में IMF अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में बांग्लादेश ने बताया कि मौजूदा IMF कार्यक्रम उस समय अपनाया गया था जब आर्थिक और नीतिगत परिस्थितियां अलग थीं। इसके बाद घरेलू राजनीतिक घटनाक्रम, बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और बाहरी अनिश्चितताओं ने कुछ सुधारों को लागू करने में कठिनाइयां पैदा की हैं।Bangladesh

Read Also-CNG दो रुपये प्रति किलो और महंगी हुई, आम जनता को फिर से लगा महंगाई का झटका

बांग्लादेशी अधिकारियों ने कहा कि सरकार सुधारों से पीछे नहीं हट रही है, बल्कि वह देश की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक और चरणबद्ध सुधार एजेंडा अपनाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार ने फरवरी में कार्यभार संभाला था। ये चुनाव 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सत्ता से हटने के बाद पहला संसदीय चुनाव था।Bangladesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *