CNG दो रुपये प्रति किलो और महंगी हुई, आम जनता को फिर से लगा महंगाई का झटका

CNG

दिल्ली में CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम और महंगी होने से आम जनता को फिर से महंगाई का झटका लगा है। बीते 12 दिनों में चौथी बार ये दाम बढ़ोतरी हुई है और अब तक कुल 6 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

आपको बता दें, बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। डीजल-पेट्रोल के बाद अब CNG ने भी आम आदमी की जेब पर वार किया है। दिल्ली में CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद नई कीमत 83 रुपये 9 पैसे प्रति किलो हो गई है। कल ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे और अब CNG महंगी होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

Read Also: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हुई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

CNG के बढ़े हुए दामों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जिनकी रोजी-रोटी गाड़ी चलाने पर निर्भर है। टैक्सी और ऑटो चालकों का कहना है कि लगातार ईंधन महंगा हो रहा है लेकिन कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। बढ़ती लागत का असर सीधे उनकी जेब पर पड़ रहा है और इससे घर का बजट भी बिगड़ रहा है।

लगातार दूसरे दिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता में नाराजगी साफ नजर आ रही है। पेट्रोल, डीजल के बाद अब CNG महंगी होने से सफर का खर्च बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। ऐसे में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *