Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये घटना खजूरी खास इलाके में घटी, जहां हमलावरों ने कथित तौर पर राजा पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।Crime News
Read Also-Tamil Nadu: विलुप्पुरम में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन
सूत्रों ने बताया कि करीब पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां पीड़ित को लगीं।पुलिस ने आगे बताया कि राजा मौके पर ही गिर पड़े और इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को घेर लिया। Crime News
Read Also- Delhi: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एसआईआर करवाना चुनाव आयोग का अधिकार
घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था।सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमलावरों ने राजा को विशेष रूप से निशाना बनाया था, हालांकि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय मुखबिरों से संपर्क किया जा रहा है।मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। Crime News
