CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से ऑटो ड्राइवरों की मुश्किलें बढ़ीं

CNG

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह CNG की कीमतों में एक और बढ़ोतरी के साथ हुई। दिल्ली में सीएनजी दो रुपये प्रति किलोग्राम और महंगी हो गई है। ये दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में अब CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मई के मध्य से अब तक सीएनजी की कीमतों में कुल बढ़ोतरी चार रुपये प्रति किलोग्राम हुई है। CNG

Read Also:Europe में भी गर्मी का कहर,आम लोग बेहाल

ताजा बढ़ोतरी का कैब और ऑटो-रिक्शा चालकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जहां एक तरफ ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं, वहीं दूसरी तरफ किराए में अब तक उस हिसाब से कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑटो-रिक्शा चालकों ने कहा कि वे पहले से ही घटती कमाई और ऐप-आधारित सेवाओं से बढ़ रही चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में CNG की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई से उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

गौरतलब है, सीएनजी की कीमतों में मंगलवार को हुई बढ़ोतरी दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी वृद्धि है। बीते 12 दिनों में दिल्ली में इसके दाम कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। CNG के अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। CNG

TOP Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *